ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यदिल्ली

पंजाब चुनाव: भाजपा ने घोषित की 15 लोगों की कोर कमेटी

भाजपा की तैयारी तेज

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

दिल्ली भाजपा ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा और दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तैयारी तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूती देने एवं चुनाव के कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 15 लोगों की कोर कमेटी घोषित कर दी। कोर कमेटी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली सरकार के दो मंत्री, दो सांसद और विधायक भी शामिल हैं।

Rekha Gupta
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली

भाजपा के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव कितना महत्वपूर्ण है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा ने संगठन के स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने कोर कमेटी में अनुभवी पदाधिकारियों को लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, महामंत्री रेखा गुप्ता के अलावा संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद रामवीर सिंह बिधूडी, मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद एवं प्रवेश वर्मा को शामिल किया गया है।

वीरेंद्र सचदेवा इस समय पंजाब के प्रभारी हैं। इस लिहाज़ से पंजाब चुनाव में उनकी अहम ज़िम्मेदारी है। इसके साथ जय प्रकाश (जेपी ) को कोर कमेटी में शामिल किया गया है। पंजाब चुनाव के लिए बनी इस कोर कमेटी में सरदार अरविंदर सिंह लवली और सतीष उपाध्याय को शामिल किया गया है। सतीष उपाध्याय दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, जमायांग सेरिंग नामग्याल और दर्शना जारदोश को शामिल किया गया है।
तीनों विशेष आमंत्रित सदस्य इस समय प्रदेश भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। कोर कमेटी में शामिल सभी पदाधिकारियों को चुनाव की अच्छी समझ है और अधिकांश पदाधिकारी संगठन से जुड़े हैं या जुड़े रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं जय प्रकाश (जेपी) दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। पार्टी में इन दोनों पदाधिकारियों को सबसे गंभीर माना जाता है। इन्हें दिल्ली नगर निगम चुनाव की अच्छी समझ है। पंजाब विधानसभा चुनाव की रूपरेखा यही कोर कमेटी तय करेगी।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

त्रिकोण करने वाले श्रद्धालुओं की 23 सालों से जारी है सेवा

Baliram Singh

मौलाना मदनी की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

Baliram Singh

दिव्यांगजनों ने किया स्कूटी पर सुगम्य योग का प्रदर्शन

Baliram Singh