ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

महिलाओं को 40 हजार तो बेरोजगारों को 5 हजार रु भत्ता  

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणा पत्र, दलित-पिछड़ों को सरकारी ठेकों में 50 फीसदी आरक्षण

युवा तुर्क, लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को घोषणा पत्र जारी कर दी। घोषणा पत्र के अनुसार समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बेरोजगारों को 5 हजार रुपए मासिक भत्ता दी जाएगी और महिलाओं को सलाना 40 हजार रुपए आर्थिक सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, दलित और पीडीए वर्ग के लिए 50 करोड़ रुपए तक के सरकारी ठेकों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

सपा घोषणा पत्र जारी:

किसानों की कर्ज माफ़ी होगी

50 करोड़ के टेंडर में दलित और OBC को 50 % आरक्षण दिया जाएगा

छात्रों को लैपटॉप फिर दिए जाएंगे

ग्रामीण इलाकों में घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जाएगी

सिंचाई के लिए किसानों मुफ्त बिजली मिलेगी

MSP को लीगल गारंटी दी जाएगी

BPL को प्रतिवर्ष 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा

कैंसर अस्पताल को विकसित किया जाएगा

ज़मीनी विवादों के लिए विशेष STF बनाई जाएगी

पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी , काम के घंटे भी तय होंगे

आउटसोर्सिंग की व्यवस्था समाप्त करेंगे,ओल्ड पेंशन लागू करेंगे

स्कूल की फीस और अस्पताल के खर्चों को सीमित (कैप) करने का वादा किया गया

शहीदों के लिए परिजनों के लिए पेंशन व्यवस्था शुरू की जाएगी,शहीद के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी

अग्निवीर योजना का सपा विरोध करती है, इस मामले में वादा किया – जबतक अग्निवीर योजना खत्म नहीं होती है, तब तक UP पुलिस में और अन्य पदों पर नौकरी दी जाएगी

बुनकरों को बिजली पर सब्सिडी दी जाएगी

UP में तीन विश्वस्तरीय स्टेडियम और दस स्पोर्ट्स कॉलेज बनाये जाएंगे

युवा वकीलों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा

फ़ील्ड के पत्रकारों को हेल्थ इंश्योरेंस देने का वादा,

लखनऊ और नोएडा में मीडिया कन्वेंशन सेंटर का वादा

यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंशर्स के लिए नीति का वादा

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

दस हजार दीपों से रोशन हुआ चंद्रशेखर उद्यान, कैनवास पर उकेरी गई पूर्व पीएम की तस्वीर

Baliram Singh

हटाए गए 25 हजार बिजली कर्मियों की पुन: होगी बहाली  

Baliram Singh

ओंकार सिंह बने “भारत-तिब्बत मैत्री संघ” की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य

Baliram Singh