कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर भी सपा ने उतारा उम्मीदवार
बलिराम सिंह, लखनऊ
समाजवादी पार्टी Samajwadi Party ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस पहली सूची में सपा की युवा सांसद इकरा हसन के भाई नाहिद हसन सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में नारा दिया गया है- ‘होगा पीडीए के नाम अबकी एकजुट मतदान’।
उम्मीदवारों की लिस्ट:
बेहट (01), सहारनपुर- उमर अली खान
सहारनपुर (04), सहारनपुर- आशु मलिक
कैराना (08), शामली- नाहिद हसन
अमरोहा (41), अमरोहा- महबूब अली
ललितपुर (226), ललितपुर- ज्योति लोधी

सूची में सहारनपुर जिले की दो सीटों समेत शामली, अमरोहा और ललितपुर की एक-एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। इनमें से चार सीटों पर सपा ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी और अपने चारों सीटिंग मुस्लिम विधायकों पर भरोसा जताते हुए दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है। इनके अलावा बुंदेलखंड के ललितपुर से ओबीसी समाज से आने वाली ज्योति लोधी को उतारी है। इनमें से सहारनपुर की दो सीटें ऐसी हैं, जिनपर कांग्रेस ने दावा किया था। इस लिस्ट पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि अब कांग्रेस सहारनपुर की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: स्कॉर्पियों पर ‘जाति’ लिखना महंगा पड़ा, हुआ चालान


