ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

स्कॉर्पियो पर ‘जाति’ लिखना पड़ गया महंगा, हुआ चालान

IAS

बागपत के तेज-तर्रार डीएम दिव्यांशु पटेल का एक्शन

युवा तुर्क, बागपत

यदि आप वाहन पर जाति सूचक शब्द लिख कर दबंगई करते हैं तो आपकी खैर नहीं। आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है अथवा आपकी गाड़ी का चालान हो सकता है। कुछ ऐसा ही वाकया बागपत जनपद में हुआ है।

भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो पर जाति सूचक शब्द लिखवाना वाहन मालिक को महंगा पड़ गया। बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को पहुंची स्कॉर्पियो पर बड़े अक्षरों में जाति लिखे शब्द पर युवा डीएम दिव्यांशु पटेल की जैसे ही नजर पड़ी। उन्होंने तत्काल एआरटीओ को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर एआरटीओ विपिन कुमार ने गाड़ी को सीज कर दिया। हालांकि, बाद में वाहन मालिक द्वारा चालान का जुर्माना भरने पर और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया।

एआरटीओ विपिन कुमार के अनुसार वाहनों पर जातिसूचक शब्द, धर्म, पद अथवा अन्य अनधिकृत संदेश लिखवाना यातायात नियमों के विरुद्ध है। वाहनों के शीशे, बंपर और बॉडी पर इस तरह की लिखावट या आनधिकृत स्टीकर लगाना नियमों का उल्लंघन है। वाहन चालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: वोटर लिस्ट में त्रुटि पर बीएलओ सहित जिम्मेदार अधिकारी होंगे जवाबदेह

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

गन्ना किसानों ने भरी हुंकार, रौनापार में होगी किसान पंचायत

Baliram Singh

बाढ़ व ओलावृष्टि पीड़ित 9 लाख किसानों को राहत, 493 करोड़ का अनुदान

Baliram Singh

रणवीर कुशवाहा बने रालोमो के छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Baliram Singh