ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशबिहार

यात्रियों को राहत मऊ से चलने वाली दो मेमू ट्रेन में 12 कोच की सुविधा

Memu

युवा तुर्क, वाराणसी

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अहम निर्णय लिया है। मंडल प्रशासन ने 16 फरवरी 2026 से प्रयागराज रामबाग–मऊ एवं मऊ–दोहरीघाट के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों में कोचों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 कर दी है।

यह व्यवस्था ट्रेन सं. 65131/65132 (मऊ–प्रयागराज रामबाग–मऊ) तथा 65133/65134 (मऊ–दोहरीघाट–मऊ) पर लागू की गई है। कोच वृद्धि का औपचारिक शुभारंभ गाड़ी सं. 65132 प्रयागराज रामबाग–मऊ मेमू के प्रयागराज रामबाग से रवाना होते समय किया गया।

इस अवसर पर लोको पायलट जितेंद्र सिंह व सहायक लोको पायलट बिजेंद्र कुमार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ट्रेन सेट डिपो/औड़िहार राजेश कुमार वर्मा ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

मंडल प्रशासन के अनुसार विगत दिनों इन ट्रेनों में सीमित कोच और यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण खासकर कार्यालय समय में भारी भीड़भाड़ की स्थिति बन रही थी। दैनिक यात्रियों को बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने त्वरित कार्रवाई की है।

कोच बढ़ने से बैठने की क्षमता 614 सीटों से बढ़कर 921 सीट हो गई है, जबकि खड़े होकर यात्रा करने की क्षमता में भी लगभग 1.5 गुना वृद्धि हुई है। अब एक समय में लगभग 2500 यात्री इन ट्रेनों से सुगमता व सुरक्षा के साथ यात्रा कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय पूर्णतः जनहित और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। कोच वृद्धि से क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक आरामदायक, सुरक्षित व सुगम होगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राहुल गुप्ता ने किया “पान की दुकान से शोध की दुनिया” तक का सफर

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

यूपी के 1.06 करोड़ जरूरतमंदों की पेंशन में होगी वृद्धि

Baliram Singh

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक स्टार्टअप हब- शर्मा

Baliram Singh

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता वासु तिवारी को किया सम्मानित

Baliram Singh