ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

कीमती सामान से भरा सूटकेस ट्रेन में छूटा, आरपीएफ ने यात्री को लौटाया

युवा तुर्क, मऊ

ट्रेन में छूटा करीब ₹2.80 लाख का सामान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षित बरामद कर यात्री को वापस सौंप दिया। सूटकेस में करीब ₹2.50 लाख का मंगलसूत्र और ₹25 हजार मूल्य की साड़ियां थीं। सामान वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की सराहना की।

आरपीएफ के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में यात्रियों के छूटे सामान को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में

आरपीएफ पोस्ट मऊ के जवानों को ट्रेन संख्या 12165 के ए-1 कोच में सीट संख्या 42 के पास नीले रंग का लॉक लगा सूटकेस मिला।

आरपीएफ कर्मी सूटकेस को सुरक्षित पोस्ट पर ले आए। इसके बाद पूछताछ और आवश्यक सत्यापन के आधार पर सामान के वास्तविक मालिक की पहचान की गई। यात्री चंदन सिंह के होने की पुष्टि होने पर सूटकेस उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

सूटकेस में करीब ₹2.50 लाख मूल्य का मंगलसूत्र और करीब ₹25 हजार की साड़ियां समेत कुल लगभग ₹2.80 लाख का सामान था।

सामान सुरक्षित वापस मिलने पर चंदन सिंह ने आरपीएफ की कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया। आरपीएफ की ओर से की गई कार्रवाई को RSMS मॉड्यूल में भी दर्ज किया गया।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Baliram Singh

8 लाख बैंककर्मी सड़कों पर उतरे, सप्ताह में हो पांच दिन ड्यूटी

Baliram Singh

किसानों को 60 जिलों में 4 मई को मिलेगी फसल क्षतिपूर्ति राशि

Baliram Singh