ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

बसपा सुप्रीमो की पोस्ट को नहीं की रिट्वीट तो आकाश आनंद फिर हुए बसपा से बाहर  

बसपा

बसपा सुप्रीमो मायावती की नाराजगी नहीं हुई दूर

ससुर ने सन्यास की घोषणा में कर दी देरी

युवा तुर्क, लखनऊ

बसपा सुप्रीमो मायावती Mayawati ने अपने भतीजे आकाश आनंद Akash Anand को एक बार फिर पार्टी BSP से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि मायावती की शर्त को आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ Ashok Siddhartha ने स्वीकार करते हुए राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, बावजूद इसके मायावती की नाराजगी कम नहीं हुई और उन्होंने आकाश आनंद को स्वतंत्र कर दिया। इसके पीछे की मुख्य वजह बताई जा रही है- आकाश आनंद का बसपा सुप्रीमो की पोस्ट को रीपोस्ट न करना और अशोक सिद्धार्थ द्वारा सन्यास की घोषणा 17 घंटे बाद करना।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-

“आकाश को अपने ससुर से ज्यादा लगाव था। अब वह डबल माइंड हो गए हैं। 3 सितंबर से उन्होंने मेरी पोस्ट को रिपोस्ट तक नहीं किया था। अगर वह पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं। इसलिए आज से उन्हें पार्टी से आजाद कर दिया गया है। उनके ससुर ने इस्तीफे में देरी कर दी।”

BSP
बसपा सुप्रीमो मायावती और आकाश आनंद

बसपा सुप्रीमो ने पिछले तीन साल में दूसरी बार आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया है। मायावती ने एक सप्ताह पहले आकाश आनंद को पार्टी के नंबर दो पद राष्ट्रीय संयोजक से हटाया था।

उस दौरान बसपा सुप्रीमो ने कहा था- आकाश को अभी राजनीतिक रूप से और अधिक परिपक्व होने की जरूरत है।

पिछले दिनों आकाश आनंद ने एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कामकाज को लेकर आवाज उठाया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी में जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हमारे कुछ पदाधिकारी पार्टी को फायदा पहुंचाने से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हमारे कुछ पदाधिकारी हमें काम नहीं करने देते हैं। गलत लोग गलत जगह बैठे हैं। जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है। इस संबोधन के बाद ही आकाश आनंद को साइड कर दिया गया और अब उन्हें पार्टी से ही आजाद कर दिया गया।

BSP
बसपा सुप्रीमो मायावती और आकाश आनंद

महज 24 घंटे में तीन बड़ी घटनाएं:

बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के सामने शर्त रखी कि यदि अशोक सिद्धार्थ सन्यास लेते हैं तो ऐसी स्थिति में आकाश आनंद का फ्री होकर पार्टी में काम करना संभव होगा और तभी फिर पार्टी उनको उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

बसपा सुप्रीमो की इस शर्त पर 17 घंटे तक विचार करने के बाद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की।

उन्होंने मायावती को संबोधित सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है। आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते-नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं।

लेकिन अशोक सिद्धार्थ की इस घोषणा के महज 3 घंटे बाद बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया।

मायावती ने कहा –अशोक सिद्धार्थ का राजनीति  से सन्यास लेना ‘देर आए, दुरुस्त आए’ जैसा है। अगर उन्हें आकाश के भविष्य की चिंता होती तो वे कल ही सन्यास ले लेते। इससे आकाश का पार्टी और आंदोलन के लिए सक्रिय होकर काम करना तय हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इतना ही नहीं, बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को आड़े हाथों लेते हुए कहा- आकाश का भी अपने ससुर से  लगाव कम नहीं हुआ है। उन्होंने मेरी एक्स पोस्ट तक रिपोस्ट नहीं की, जबकि पहले वह मेरी पोस्ट रिपोस्ट करके अपनी वफादारी दिखाते रहे हैं।

बहरहाल, बसपा सुप्रीमो के घर का यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आकाश आनंद की बजाय अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। अब देखना यह है कि आकाश आनंद फिर से बसपा सुप्रीमो से माफी मांगते हैं या फिर कोई दूसरी राह पकड़ते हैं!

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: “प्लीज शोर बंद करिए, नींद नहीं आ रही है”- बस इतना ही गुनाह था

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

 

Related posts

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा पीडीए- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh

सरदार पटेल से जुड़े स्मृति चिह्नों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण की मांग

Baliram Singh

हंडिया में पूर्व प्रधान के भाई का अर्धनग्न शव खेत में मिला

Baliram Singh