ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेशबिहार

जदयू कार्यालय में मनाया गया निशांत कुमार का जन्मदिन

युवा तुर्क, लखनऊ

जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश द्वारा सोमवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिठाइयाँ वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Jdu

इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार हमारे नेता नीतीश कुमार जी ने विकास, सुशासन एवं सामाजिक न्याय की राजनीति के माध्यम से देशभर में एक विशिष्ट पहचान बनाई है, उसी प्रकार प्रदेश का प्रत्येक जदयू कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विकास की भावना को पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करे।

कार्यक्रम में जदयू उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र सिंह ने निशांत कुमार के चित्र के समक्ष केक काटकर जन्मदिवस समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश महासचिव भैया हरि शंकर पटेल, सुभाष पाठक, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जय वीर सिंह, एचएन सिंह, एडवोकेट दिवाकर सिंह, डॉ राजेश वर्मा, अनिल चौधरी, सुनील पटेल, भगवान सिंह गुर्जर, अवधेश सिंह, फुलचंद आर्या, पप्पू पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश कार्यालय के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में निशांत कुमार का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

सोनभद्र के आदिवासी इलाकों में बुनियादी समस्याओं का अंबार

Baliram Singh

यूपी की महिला प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Baliram Singh

कानपुर रोडरेज: पिता-पुत्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपियों का हुआ हाफ एनकाउंटर  

Baliram Singh