ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदेशहरियाणा

बलिया के ‘लाल’ कुशाग्र पटेल का निड में हुआ चयन, प्रदेश में पहला रैंक

बिड़हरा

युवा तुर्क, बलिया/लखनऊ

बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र के बिड़हरा गांव के लाल कुशाग्र पटेल Kushagra Patel का चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग भोपाल (निड NID ) में हुआ है। कुशाग्र पटेल ने एंट्रेंस एक्जाम में उत्तर प्रदेश से पहला रैंक हासिल किया है।

कुशाग्र पटेल
अपने माता-पिता के साथ कुशाग्र पटेल

मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्रीज एंड फाइनांस की तरफ से स्थापित  पूरे देश में निड के पांच संस्थान हैं। इनमें पूरे  देश से 450 बच्चों का चयन होता है एवं 55 एनआरआई बच्चों का एडमिशन होता है। कुशाग्र पटेल का पूरे देश में 59वां रैंक है।

कुशाग्र के पिता विजय शंकर सिंह पटेल रायबरेली के बछरावां में उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी हैं और मां इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं। कुशाग्र की बड़ी बहन लखनऊ से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

इस प्रतिष्ठित संस्थान में उत्तर प्रदेश से केवल 2 बच्चों का चयन हुआ है। एक बलिया से कुशाग्र पटेल और दूसरा नोएडा से एक छात्र का चयन हुआ है।

कुशाग्र ने इस सफलता का श्रेय अपने दादाजी, माता-पिता एवं परिजनों को दिया है।

देश के प्रतिष्ठित निड संस्थान:

1 गांधी नगर

2 भोपाल

3 हैदराबाद

4 जोरहाट, असम

5 कुरुक्षेत्र

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सशक्त भारत निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं चंद्रशेखर के विचार- यशवंत सिंह

पढ़ते रहिए : बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक स्टार्टअप हब- शर्मा

Baliram Singh

लोहिया जी को भारत रत्न देने की मांग

Baliram Singh

राजनीति में पिछड़ रहा है कायस्थ समाज

Baliram Singh