ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्लीदेशबिहार

बिहार की इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए बिहार के मंत्री श्रवण कुमार

युवा तुर्क, नई दिल्ली

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने नई दिल्ली में दो दिवसीय आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में भाग लिया।

Bihar
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए बिहार के मंत्री श्रवण कुमार

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ थीम पर आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में गांवों के विकास को केंद्र में रखा गया। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। उन्होंने विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में गांवों की अहम भूमिका को रेखांकित किया।
इस सम्मेलन में बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य की ऑन-साइट जियो-टैगिंग पहल को देश की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं  में शामिल करते हुए सराहा गया। इस पहल ने ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ग्रामीण विकास योजनाओं की उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि बिहार सरकार ने कई परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया है। उन्होंने वर्ष 2015 से पहले बने मकानों की मरम्मत की आवश्यकता पर भी जोड़ दिया।

बिहार सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार जमीनी स्तर पर शासन व्यवस्था को मजबूत करने, आजीविका के अवसरों का विस्तार करने और ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर बिहार की भागीदारी केंद्र और राज्यों के साझा संकल्प को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य एक विकसित और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण करना है।

Related posts

गन्ना किसानों ने भरी हुंकार, रौनापार में होगी किसान पंचायत

Baliram Singh

मान्यवर कांशीराम के चुनावी नारे

Baliram Singh

नेपाल चुनाव: आज से 72 घंटे सोनौली बार्डर सील

Baliram Singh