ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

दूल्हे का एक “अश्लील” शब्द, बिन दुल्हन लौटी बारात

बाराबंकी

घंटों चली पंचायत, फिर भी नहीं मानी दुल्हन

अनूप सिंह वर्मा, फतेहपुर/बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे में एक निकाह उस समय चर्चा का विषय बन गया जब शहनाइयों और खुशियों के माहौल में पहुंची बारात कुछ ही घंटों बाद बिना दुल्हन के वापस लौट गई। निकाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, बारातियों का स्वागत-सत्कार भी हो चुका था, लेकिन भोजन के दौरान हुई कहासुनी ने पूरे रिश्ते की नींव हिला दी।

फतेहपुर
दूल्हा जावेद

मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। घंटों चली पंचायत, रिश्तेदारों की मान-मनौव्वल और स्थानीय गणमान्य लोगों के प्रयास भी काम नहीं आए। आखिरकार दोनों पक्षों की सहमति से रिश्ता समाप्त कर दिया गया और जिस बारात का स्वागत बड़े सम्मान के साथ हुआ था, वह देर रात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

धूमधाम से पहुंची थी बारात:

जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के नालापार दक्षिणी निवासी मो. निजाम की 22 वर्षीय पुत्री सायबा का निकाह 5 जून 2026 को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सद्दीपुर पट्टी निवासी जावेद के साथ तय था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। निकाह की सभी धार्मिक रस्में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुईं और इसके बाद बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही देर बाद खुशी का यह माहौल तनाव और विवाद में बदल जाएगा।

 खाने की मेज पर हुई कहासुनी, दूल्हे की टिप्पणी ने बढ़ाया विवाद:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भोजन के दौरान बारातियों की खातिरदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में मामला मामूली था, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे ने ऐसी अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे विवाद और भड़क गया।

बताया जाता है कि दूल्हे ने कहा—

“जब दुल्हन के घरवाले हमारे यहां चौथी पर आएंगे तो गां## फा## दिया जाएगा।”

दूल्हे की इस टिप्पणी को लड़की पक्ष ने अपमानजनक माना। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गई।

दूसरे दिन लड़की की अन्य जगह हुई शादी:

समझौते के बाद दूल्हा पक्ष रात में ही बिना दुल्हन के वापस लौट गया। जिस बारात का स्वागत खुशी और उत्साह के साथ हुआ था, वही बारात मायूस होकर लौट गई। बताया जाता है कि अगले ही दिन लड़की पक्ष ने सायबा का निकाह किसी अन्य युवक से कर दिया। वहीं दूल्हा जावेद की शादी नहीं हो सकी।

इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।

बुलेट मोटरसाइकिल मांगने की अफवाह:

हालांकि घटना के बाद सोशल मीडिया पर मामला तब और गर्मा गया जब कुछ लोगों ने यह अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि दूल्हे ने निकाह के बाद बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर विवाद हुआ। हालांकि बाद में मामले में मध्यस्थता करने वाले लोगों ने सामने आकर इन दावों का खंडन किया।

चेयरमैन बोले- दहेज में बुलेट मांगने की बात पूरी तरह निराधार

नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने स्पष्ट कहा कि—

“बुलेट मोटरसाइकिल मांगने का आरोप झूठा है। बुलेट तो दूर उस लड़के ने दहेज की भी मांग नहीं की थी। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। किसी पर झूठा आरोप लगाना गलत बात है”

उन्होंने कहा कि विवाद की वजह केवल बारात की खातिरदारी को लेकर हुई कहासुनी थी। पंचायत में मौजूद लोगों ने भी दहेज मांग की बात से किया इनकार।

पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिली कोई तहरीर

कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: लखनऊ के इन इलाकों में न खरीदें जमीन, एलडीए ने लगाई रोक

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज्र
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Baliram Singh

भाजपा ने की पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा

Baliram Singh

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी , दी चेतावनी

Baliram Singh