ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश

गन्ना किसानों ने भरी हुंकार, रौनापार में होगी किसान पंचायत

पंचायत

बकाया भुगतान, उत्पीड़न, बढ़ती लागत को लेकर नाराज हैं किसान

युवा तुर्क, सगड़ी/आजमगढ़

घोसी और सगड़ी क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। घोसी चीनी मिल के बंद होने और गन्ना किसानों का समय से बकाया भुगतान न करने, बढ़ती लागत और उत्पीड़न को लेकर गन्ना किसानों में गहरी नाराजगी है। इन मुद्दों को लेकर आगामी 3 जून को सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार स्थित अंबेडकर पार्क में विशाल गन्ना किसान पंचायत का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सपा सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे और किसान पंचायत का आयोजन सपा विधायक डॉ.एचएन पटेल द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, बेचई सरोज, विधायक पूजा सरोज, अब्दुलेश यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, विजय यादव, संग्राम यादव, एमएलसी शाह आलम ऊर्फ गुड्‌डू जमाली समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सगड़ी से सपा विधायक डॉ.एचएन पटेल ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए क्षेत्र के गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और अधिक से अधिक किसानों से पंचायत में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर डॉ.एचएन पटेल के नेतृत्व में स्थानीय घोसी से लेकर सगड़ी तक लगातार आवाज उठा रहे हैं। कुछ महीने पहले घोसी चीनी मिल में पेराई बंद होने के विरोध में सर्वदलीय महापंचायत की गई।

इस दौरान सीएम योगी को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस मामले को सपा विधायक डॉ.एचएन पटेल कई बार विधानसभा में उठा चुके हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: विचारधारा और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकट में याद आए चंद्रशेखर

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

वनिता मंडल की सदस्यों ने ‘उत्सव तीज की उमंग’ का भव्य आयोजन किया

Baliram Singh

नेपाल चुनाव: आज से 72 घंटे सोनौली बार्डर सील

Baliram Singh

शहनाई से पहले मातम: मां को बचाने दौड़ी बेटी ने भी गंवाई जान

Baliram Singh