ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

आधी आबादी के अधिकार को लेकर सड़क पर उतरे सीएम योगी

बीजेपी

तेज धूप में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से राजधानी पहुंची  हजारों महिलाएं

युवा तुर्क, लखनऊ

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भाजपा ने आक्रोश मार्च निकाला। तेज धूप में निकाले गए इस मार्च में महिला अधिकार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सड़क पर उतरे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनो डिप्टी सीएम सहित सहयोगी दल सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर भी थे।

बीजेपी
महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी का आक्रोश मार्च, लखनऊ

सीएम योगी के नेतृत्व में हजारों महिलाओं का हुजूम मुख्यमंत्री आवास से सिविल हॉस्पिटल होते हुए विधान भवन तक उमड़ पड़ा। भाजपा की ओर से इस जनाक्रोश पदयात्रा  के जरिए नारी सम्मान और उसके संवैधानिक अधिकारों पर हुए हमले का सीधा और बेहद तीखा जवाब था।

आक्रोश मार्च के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को विधानसभाओं एवं लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है,

किंतु कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके सहित इंडी गठबंधन के दलों द्वारा इसे बाधित करने का प्रयास उनके अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी चेहरे  को उजागर करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इन दलों को अपनी नकारात्मक छवि सुधारने का अवसर दिया गया था, किंतु इन्होंने उसका दुरुपयोग करते हुए महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया।

महिला आरक्षण
महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी का आक्रोश मार्च, लखनऊ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी अन्याय के विरोध में देशभर में आधी आबादी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक ढंग से अपना आक्रोश प्रकट कर रही है। लखनऊ में प्रचंड गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के प्रति व्यापक जनसमर्थन और आशीर्वाद का प्रतीक है।

सीएम योगी ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश का एक-एक नागरिक आधी आबादी की इस न्यायोचित मांग के साथ मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में देश ने व्यापक परिवर्तन देखा है, जिसमें ‘महिला, गरीब, युवा और किसान’ इन चार जातियों को केंद्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप देश ने विकास और आत्मनिर्भरता के नए मानक स्थापित किए हैं।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अनेक योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने वाला है और यह व्यवस्था वर्ष 2029 तक लागू हो जाए, इसको लेकर प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी ने सभी को आश्वस्त भी किया, इसके बावजूद इन विपक्षी दलों का जो आचरण रहा है, वह नारी गरिमा के प्रतिकूल रहा है। इसी कारण आज देशभर की महिलाएं इन दलों के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन कर रही हैं।

इन नारों के जरिए विपक्ष पर किया तीखा प्रहार:

‘बहन- बेटियों का अपमान-नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

महिला अधिकारों पर वार-सपा-कांग्रेस जिम्मेदार

कांग्रेस का हाथ-नारी शक्ति के खिलाफ

नारी के सम्मान में-एनडीए मैदान में

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: भारत रत्न से सम्मानित हों जननायक चंद्रशेखर, पैतृक क्षेत्र बेल्थरा रोड में उठी मांग

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक

Related posts

यूपी के इस शहर में स्थापित हो रही है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

Baliram Singh

फिलहाल टल गया अमोनिया संकट, आलू किसानों को मिली राहत

Baliram Singh

योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी- आनंदीबेन पटेल

Baliram Singh