ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

दलित चिंतक एचएल दुसाध को कांग्रेस ने दी प्रमुख जिम्मेदारी

HL Dusadh

डाइवर्सिटी मैन ऑफ इंडिया के तौर पर प्रसिद्ध हैं एचएल दुसाध 

युवा तुर्क, लखनऊ

कांग्रेस ने जाने-माने दलित चिंतक एवं प्रख्यात लेखक, डाइवर्सिटी मैन ऑफ इंडिया एचएल दुसाध HL Dusad को उत्तर प्रदेश कांग्रेस Congress कमेटी विचार विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि एचएल दुसाध HL Dusad के कांग्रेस से जुड़ने से दलित समाज में बड़ा संदेश जाएगा।

एचएल दुसाध का जन्म 1963 में उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में हुआ। अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद 33 साल बंगाल में रहे।

वर्ष 1990 में दुसाध साहब ने डॉ. बीआर आंबेडकर के जीवन संघर्ष पर आधारित एक बड़े टीवी सीरियल का प्रपोज़ल दूरदर्शन में डाला। किन्तु भारी प्रयास के बावजूद जब सीरियल के लिए मंडी हाउस का अनुमोदन नहीं मिला, तो उन्होंने बहुजन आंदोलन में योगदान करने के लिए क्लोराइड इंडिया की शानदार नौकरी छोडकर,1997 से पूर्णकालिक तौर पर लेखन से जुड़ गए।

अक्तूबर 2000 से पूर्णकालिक तौर पर पत्रकारीय लेखन की शुरुआत की। सन 2000 से अपना सम्पूर्ण लेखन डाइवर्सिटी पर केन्द्रित करने वाले एचएल दुसाध साहब का डाइवर्सिटी पर डेढ़-डेढ़, दो-दो घंटे का एकल व्याख्यान बीएचयू, जेएनयू, वर्धा, आंबेडकर विवि मुजफ्फरपुर, दीनदयाल उपाध्याय विवि, गोरखपुर सहित देश के अन्य अनेक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में हो चुका है।

देश के प्रमुख अखबारों में नियमित अंतराल पर छपते रहने वाले दुसाध साहब टीवी चौनलों पर सर्वाधिक प्रभावशाली अंदाज में अपनी बात रखने वाले देश के चुनिंदा लेखक- पत्रकारों में एक हैं। डाइवर्सिटी विषय पर अपनी विस्तृत लेखनी के कारण एचएल दुसाध साहब को डाइवर्सिटी मैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दिल्ली के मावलंकर हाल में आयोजित होगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राहुल गांधी ने डीआरएम को लिखा पत्र तो दो नेता आमने-सामने

KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

सौर नवाचार को मिली नई उड़ान, मंत्री राकेश सचान के मार्गदर्शन में युवाओं का अनोखा प्रयोग

Baliram Singh

चंद्रशेखर जी ने सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का सपना देखा था- यशवंत सिंह

Baliram Singh

होली व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

Baliram Singh