ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

ओलावृष्टि: जमीनी हकीकत जानने बुंदेलखंड का दौरा करेंगे किसान नेता

किसान संगठन

फसलों के नुकसान का जायजा लेगा भाकियू अरा का प्रतिनिधिमंडल

युवा तुर्क, लखनऊ

ओलावृष्टि से हुई फसलों की भारी नुकसान की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल बुंदेलखंड के जनपदों का दौरा करेगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वस्तु स्थिति से अवगत कराएगा। प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, बांदा, झांसी, महोबा, ललितपुर एवं चित्रकूट का व्यापक दौरा करेंगे।

किसान
हरिनाम सिंह वर्मा, किसान नेता

भाकीयू के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा का कहना है कि इस प्रस्तावित दौरे के दौरान किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर फसल नुकसान की जमीनी हकीकत का आंकलन किया जाएगा।

साथ ही, कृषि विभाग एवं मंडी से जुड़े अधिकारियों द्वारा निचले स्तर पर तैयार की जा रही रिपोर्टों की सत्यता का भी परीक्षण किया जाएगा, क्योंकि लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि उच्च अधिकारियों एवं शासन को भ्रामक एवं अपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

हरिनाम सिंह वर्मा का कहना है कि दौरे के उपरांत एक विस्तृत एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को प्रेषित की जाएगी, जिससे वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके और किसानों को न्याय मिल सके।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी टेट परीक्षा के लिए शुल्क 2000 रुपए, बेरोजगारों के साथ अन्याय

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: प्रदेशवासियों को गोबर गैस के उपयोग हेतु किया जाएगा प्रोत्साहित

KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

प्रदेशवासियों को गोबर गैस के उपयोग हेतु किया जाएगा प्रोत्साहित

Baliram Singh

22 एक्सप्रेस-वे बदलेंगे यूपी का भविष्य

Baliram Singh

भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

Baliram Singh