ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

कृषि ड्रोन व कृषि यंत्रों की खरीद पर विशेष छूट, 5 दिन शेष

CM Yogi

होली के अवसर पर योगी सरकार का किसानों को बड़ा उपहार

युवा तुर्क, 28 फरवरी

प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों को होली के अवसर एक बड़ा उपहार दिया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में कृषि विभाग द्वारा ‘सशक्त किसान, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करते हुए विभिन्न कृषि योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों, कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि ड्रोन आदि पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ड्रोन
कृषि ड्रोन

कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके साथ ही, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के उपकरण और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैच ड्रायर एवं मेज शेलर हेतु भी बुकिंग की जा सकती है।

कृषि मंत्री
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

इच्छुक किसान इन कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों के लिए विभागीय वेबसाइट एग्रीदर्शन डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन (www.agridarshan.up.gov.in) पर जाकर किसान कॉर्नर के अंतर्गत ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह बुकिंग प्रक्रिया 25 फरवरी, 2026 की दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर 04 मार्च, 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक जनपदवार की जाएगी।

यंत्रों का विवरण, बुकिंग और अनुदान प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। लाभार्थियों का चयन और बुकिंग टोकन कंफर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र क्रय कर, क्रय रसीद, यंत्र की फोटो एवं संबंधित अभिलेख अधिकतम 10 दिन अथवा उससे पूर्व विभागीय पोर्टल तथा यूपी यंत्र ट्रैकिंग डॉट इन (upyantratraking.in) पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।  इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में खेती को और अधिक आधुनिक तथा लाभकारी बनाया जाना है।

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, लघुशंका कर रहे 15 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

Baliram Singh

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

Baliram Singh

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले आपत्तिकत्र्ता को देनी होगी अपनी जानकारी

Baliram Singh