ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बेल्थरा रोड के होनहार प्रवीण सिंह बने आडिटर, गांव में जश्न

प्रवीण सिंह

बड़े भाई ADO (एजी) तो छोटा भाई भी बना अफसर

युवा तुर्क, बलिया

बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र के बिडहरा गांव निवासी प्रवीण सिंह का आडिटर पद पर चयन होने से गांव में खुशी की लहर है। प्रवीण सिंह के बड़े भाई बृज मोहन सिंह वर्तमान में एडीओ (एग्री) के पद पर कुशीनगर में तैनात हैं।

प्रवीण सिंह
बेल्थरा रोड क्षेत्र के बिड़हरा गांव के प्रवीण सिंह का आडिटर पद पर चयन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के 1594 नवचयनितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसी के तहत प्रवीण सिंह को बलिया जिला मुख्यालय पर डीएम, सीडीओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने इस सफलता पर बधाई दी।

प्रवीण सिंह को वरिष्ठ कोषाधिकारी बलिया ने शाल और माला पहना कर सम्मानित किया। प्रवीण सिंह ने बीएचयू से बीकाम और इलाहाबाद से एमकाम की परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रवीण सिंह के पिता बीडी सिंह खादी ग्रामोद्योग में जिला मैनेजर के पद से सेवानिवृत हैं।

प्रवीण के बड़े पापा डॉ अमर नाथ सिंह पटेल डॉक्टर थे। मलीपुर कैंप पर उनकी क्लिनिक थी। कुछ महीने पहले उनका निधन हो गया। इस खुशी के अवसर पर प्रवीण सिंह के पापा बीडी सिंह दुःख व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस खुशी के अवसर पर बड़े भाई साहब होते तो उनका भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाता। आज बड़े भाई साहब और पिताजी के प्रताप से बच्चे निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

घोसियारी बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए हेमंत चौधरी का हल्लाबोल

Baliram Singh

महिला दिवस: आईएएस मां को बेटी मौरवी तिवारी ने दिया आईएएस का तोहफा

Baliram Singh

चुनाव आयोग के डाटाबेस में धर्म या जाति से जुड़े आंकड़े नहीं होते

Baliram Singh