ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्लीबिहार

सैनी सभा के अध्यक्ष थामा राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन  

उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष जयभगवान सैनी ने ली पार्टी की सदस्यता

युवा तुर्क, नई दिल्ली

दिल्ली स्टेट सैनी सभा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी जयभगवान सैनी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

RLM
रालोमो में शामिल हुए जय भगवान सैनी

इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने जयभगवान सैनी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके सामाजिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जयभगवान सैनी के पार्टी में शामिल होने को दिल्ली में संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जय भगवान सैनी का पार्टी में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह कुशवाहा ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि जयभगवान सैनी जी के आने से पार्टी को उनके संगठनात्मक अनुभवों का लाभ मिलेगा, बल्कि उनके आने से पार्टी का विस्तार दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी व्यापक होगा।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

महिला आरक्षण: ‘आधी आबादी के हक’ का मुद्दा अब दबने वाला नहीं

Baliram Singh

मेरठ से JDU ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का किया शंखनाद

Baliram Singh

बसपा सुप्रीमो की पोस्ट को नहीं की रिट्वीट तो आकाश आनंद फिर हुए बसपा से बाहर  

Baliram Singh