ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की नई टीम में बेल्थरा रोड के दो चेहरों को मिली जगह

बीजेपी

नीर शंकर मोदनवाल जिला उपाध्यक्ष और धनंजय कुमार सोनी बने जिला मीडिया संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

बलिया जिला भाजपा संगठन में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बेल्थरा रोड के दो नेताओं को जिला स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिली है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की घोषित नई जिला कार्यकारिणी में नीर शंकर मोदनवाल को जिला उपाध्यक्ष और धनंजय कुमार सोनी को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। दोनों की नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

संजीव कुमार वर्मा
संजीव कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष, बीजेपी ओबीसी मोर्चा

भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल की संस्तुति पर बलिया जिले की 33 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री और सात जिला मंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

बेल्थरा रोड के दोनों कार्यकर्ताओं को जिला टीम में शामिल किए जाने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने बधाई दी।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभाएंगे।

युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये

बता दें कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा बेल्थरा रोड के चंदाडीह गांव निवासी हैं। अलबत्ता उनका कार्य क्षेत्र सिकन्दरपुर है तथा वह वहीं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।

पढ़ते रहिये युवा तुर्क: मानवता- गरीब मरीजों के लिए संबल बने सपा विधायक डॉ.एचएन पटेल

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और मैला ढोने की प्रथा के अंत का संकल्प

Baliram Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Baliram Singh

‘नमो मैराथन’ में सुमन पटेल व मुकेश कुमार रहे अव्वल

Baliram Singh