ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

तराई में कांग्रेस को मिला एक और ‘चौधरी’, हेमंत चौधरी ने ली पार्टी की सदस्यता

Hemant Chaudhary

अपना दल एस के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं हेमंत चौधरी

जनसरदार पार्टी का कांग्रेस में किया विलय

युवा तुर्क, लखनऊ

तराई के बेल्ट में कांग्रेस को एक और मजबूत व जमीनी ‘चौधरी’ मिल गया। सिद्धार्थनगर निवासी अपना दल एस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जनसरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की उपस्थिति में हेमंत चौधरी ने अपने समर्थकों संग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान हेमंत चौधरी ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया।

हेमंत चौधरी कांग्रेस में शामिल
Screenshot

इस अवसर पर हेमंत चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस वह पार्टी है, जिसके नेता राहुल गांधी जी पूरे देश में दलित-पिछड़ों की आवाज लगातार उठा रहे हैं।

हेमंत चौधरी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार बेलगाम व आम जनविरोधी हो चुकी है। यह सरकार केवल जुमलेबाजी कर देश व प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच जाकर बताकर भाजपा सरकार को बेनकाब करते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।

हेमंत चौधरी कांग्रेस में शामिल
हेमंत चौधरी कांग्रेस में शामिल

हेमन्त चौधरी ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसका देश की आजादी में सबसे ज्यादा योगदान रहा है। जो आज भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलते हुए देश के हर नागरिक के समग्र विकास की बात करती।

हेमंत चौधरी
Screenshot

इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता:

हेमन्त चौधरी के साथ जन सरदार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरव सिंह सहित 32 प्रधान एवं 17 बीडीसी सदस्य सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल होने वालों में सौरभ सिंह, विकास श्रीवास्तव, अरजेश वर्मा, अनिल यादव, सूर्य प्रकाश चैधरी, सुभाष चैधरी, राम नेवास चैधरी, यार मोहम्मद, कन्हैया यादव, प्रदीप भारती, लालेन्द्र चैधरी, निशान्त पाण्डेय, राम सागर चैधरी, बादल चैधरी, राजेश चैधरी गब्बर, फकरूल हसन, चन्द्रिका चैधरी, डा. एसपी वर्मा, आदर्श चैधरी, आलोक चैधरी सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

 

Related posts

फारुख कुरैशी सहारा विकास ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मनोनीत

Baliram Singh

योगी सरकार का दावा- आरक्षण नियमों का हुआ पालन 

Baliram Singh

“ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर इनरव्हील क्लब ओबरा की अनूठी पहल

Baliram Singh