एमएलसी यशवंत सिंह की अगुवाई में प्रसाद वितरण
युवा तुर्क, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पांच जून, शुक्रवार को दारुलशफा स्थित बजरंगबली के मंदिर में पूजा, प्रार्थना और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। चंद्रशेखर चबूतरा पर विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह की अगुवाई में सुंदरकांड पाठ के अलावा प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान बहुत से नेता व प्रबुद्ध वर्ग प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बता दें कि 5 जून 1972, उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश था) के पौड़ी जिला स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के एक सामान्य राजपूत परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की।
टिहरी के गजा स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।
1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए एबीवीपी से जुड़े, जबकि 1992 में कोटद्वार के गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। योगी आदित्यनाथ 1993 में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर रिसर्च करने गोरखपुर आए।
यहां गोरक्षनाथ पीठ के महंत अवैद्यनाथ के करीब आए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ 1994 में सांसारिक मोहमाया त्यागकर पूर्ण संन्यासी बन गए और फिर अजय मोहन बिष्ट से योगी आदित्यानाथ बन गए।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चुनावी साल में सरकारी वकीलों पर मेहरबान हुई योगी सरकार

