ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्य

समान अवसर के लिए वैज्ञानिक जाति जनगणना जरूरी- भूपेश बघेल

कांग्रेस ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को “वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस” के तौर पर मनाया

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग द्वारा सामाजिक क्रांति के अगुआ महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती को ‘वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस’ के रूप में मनाया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे.

भूपेश बघेल
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद, राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव गण जितेन्द्र बघेल जी, शाहनवाज़ आलम व सुशील पासी जी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रभारी इंचार्ज, उड़ीसा कांग्रेस अजय लल्लू, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय चेयरमैन-अनुसूचित जाति विभाग राजेंद्र गौतम, विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष- पिछड़ा वर्ग विभाग, यूपी कांग्रेस मनोज यादव, परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, तेलंगाना पोन्नम प्रभाकर, सदस्य-कांग्रेस कार्य समिति कमलेश्वर पटेल जी, सांसद राकेश राठौर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनएसयूआई वरुण चौधरी जी, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रदीप नरवाल, एआईसीसी सचिव, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विदित चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

वीरेंद्र चौधरी
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी

सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में महात्मा फुले जी के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के अधिकारों की मजबूती पर बल दिया। साथ ही वैज्ञानिक जाति जनगणना को देश में समान अवसर और न्यायपूर्ण नीतियों के निर्माण के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समता की लड़ाई को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

महात्मा फुले जी के विचार और संघर्ष हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील भारत के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।

Related posts

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

Baliram Singh

ओंकार सिंह बने “भारत-तिब्बत मैत्री संघ” की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य

Baliram Singh