ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारब्लॉगविदेशहरियाणा

चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू, हुई अहम बैठक

युवा तुर्क

चंद्रशेखर जी ने सदैव मूल्यों और सिद्धांतों की राजनीति को प्राथमिकता दी

युवा तुर्क, लखनऊ

पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर समाजवादी नेता चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक और व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ स्थित मोती महल सभागार में वरिष्ठ समाजवादी नेता राम गोविंद चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

युवा तुर्क
चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू, हुई बैठक

बैठक में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए समाजवादी विचारधारा से जुड़े प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विचार-विमर्श के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चंद्रशेखर जी के जन्म शताब्दी वर्ष को पूरे देश में “जन्म शताब्दी वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत संगोष्ठी, विचार गोष्ठी, जनसभाएं, पदयात्राएं और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उनके विचारों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने हमेशा मूल्यों और सिद्धांतों की राजनीति को प्राथमिकता दी। वे जननायक के रूप में जाने गए, जिन्होंने सत्ता से अधिक जनता के हित को महत्व दिया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाना ही जन्म शताब्दी वर्ष का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिलास्तर पर समितियों का गठन कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों को भी इस आयोजन से जोड़ने की रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चंद्रशेखर जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाजवाद, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्म शताब्दी समारोह को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी में दिव्यांग पेंशन 300 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

राहुल गुप्ता ने किया ‘पान की दुकान से शोध की दुनिया’ तक का सफर

Baliram Singh

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, लघुशंका कर रहे 15 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

Baliram Singh

यात्रियों को राहत मऊ से चलने वाली दो मेमू ट्रेन में 12 कोच की सुविधा

Baliram Singh