ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

करनी चट्टी पर महिला व नवजात की मौत, नर्सिंग होम संचालिका पर केस

करनी चट्टी की घटना

युवा तुर्क, बलिया

उभांव थाना क्षेत्र के करनी चट्टी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतका के पति की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र को सील कर दिया है।

करनी चट्टी
करनी चट्टी पर नर्सिंग होम सील

नगरा थाना क्षेत्र के इंदौरी मलकौली निवासी सोनू के अनुसार, शुक्रवार की रात उसकी पत्नी पूनम (27 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे करनी चट्टी स्थित स्वास्तिक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यह केंद्र डॉ. पूनम भारती पत्नी साहब दयाल, निवासी भीमपुरा नंबर-2 द्वारा संचालित बताया गया है।

आरोप है कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई। देर रात ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, शव को जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी में रखा गया है। उधर, घटना के बाद नर्सिंग होम का स्टाफ मौके से गायब हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया।

इस सम्बन्ध में सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना क्षेत्र में निजी नर्सिंग होम्स की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

Related posts

महंगाई, बेरोजगारी व यूजीसी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व मजदूर

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Baliram Singh