ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर के परिवार में नकदी समेत लगभग एक करोड की चोरी 

जांच में जुटी पुलिस

एसके पटेल, हंडिया

प्रयागराज जनपद के प्रतापपुर के ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के परिवार में बीती रात छत से चढ़कर अंदर दाखिल होकर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लगभग एक करोड रुपए का आभूषण चुरा लिया। सुबह जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई।

ब्लॉक प्रमुख के परिवार में चोरी, हंडिया
ब्लॉक प्रमुख के परिवार में चोरी, हंडिया

घटना की जानकारी होते ही मौके पर डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट और पुलिस की टीम पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू की। ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव सराय ममरेज थाना क्षेत्र के झारी गांव के निवासी हैं। 8 सितंबर की रात‌ परिवार के विष्णु राम यादव, जो दो भाई हैं।

इनके संयुक्त घर में अज्ञात चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल होकर आलमारी, अटैची, सूटकेश बॉक्स आदि में रखा ‌ढाई लाख रुपए नगदी समेत भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण को चुरा ले गए।

सोने चांदी के आभूषणों की कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भयंकर चोरी की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। ब्लॉक प्रमुख का घर प्रयागराज और भदोही के बॉर्डर पर स्थित है। दूसरे जनपद के चोर भी यहां घटना का अंजाम दे सकते हैं। बहरहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश तेज करती है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: योगी सरकार का एक्शन: 5 तहसीलदार सस्पेंड, 13 को नोटिस

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

 

Related posts

सीबीएसई एक्जाम: 12वीं में सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Baliram Singh

यूपी में 2584 संविदा महिला परिचालकों की होगी भर्ती

Baliram Singh

यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक पारदर्शी भर्ती रिकॉर्ड-योगी

Baliram Singh