ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारविदेश

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Ekta Singh

छह हस्तियों को मिला यह सम्मान

युवा तुर्क, पटना

पटना स्थित होटल चाणक्या में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में डा. एकता सिंह को कृषि एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित  “आइकांस ऑफ बिहार 2026”  सम्मान से सम्मानित किया गया। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल छह विशिष्ट व्यक्तित्वों को यह सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने किसी न किसी रूप में “प्रदेश के उत्थान”  हेतु सहयोगात्मक रवैया अपनाया हो। इनमें डा. एकता सिंह का नाम भी शामिल था।

डा. एकता सिंह ने कृषि अनुसंधान, नवाचार तथा किसानों के मार्गदर्शन के माध्यम से सतत कृषि विकास को विश्वस्तरीय नई दिशा दी है। 

साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पित प्रयासों ने प्रदेश, देश और विश्वस्तरीय युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शोध की भावना को सशक्त किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. एकता सिंह के बहुमुखी प्रतिभाओं की सराहना की और कहा कि ऐसे समर्पित व्यक्तित्व सिर्फ प्रदेश ही नहीं समग्र विश्व के विकास के मूलक और हम सबके गौरव के आधार स्तंभ हैं।

विभिन्न वैश्विक पटलों के साथ साथ, अपने देश और प्रदेश स्तर पर भी इस कदर, उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डा. एकता सिंह ने कहा कि निरंतर मिल रहे उच्च कोटि के सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

यह आयोजन बिहार और बिहार के उत्थान से जुड़े व्यक्तित्वों की प्रतिभा, शोध, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्सव सिद्ध हुआ।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आजमगढ़ की बेटी को लंदन की प्रतिष्ठित संस्था ने किया सम्मानित

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

22 एक्सप्रेस-वे बदलेंगे यूपी का भविष्य

Baliram Singh

चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू, हुई अहम बैठक

Baliram Singh

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

Baliram Singh