ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

नीतीश कुमार का मनाया गया 75वां जन्मदिन, दीर्घायु के लिए किया गया हवन

नीतीश कुमार

युवा तुर्क, लखनऊ

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालयय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चित्र के सामने केक काटा गया और उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए केक और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई।

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन, लखनऊ

प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बदायूं से उत्तर प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं से अपने संदेश में कहा है कि  मुख्यमंत्री जी के विचारों एवं बिहार सरकार द्वारा कराए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने एवं उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय भवन के प्रांगण में पार्टी के नेतागणों द्वारा वृक्षारोपण किया भी  गया। प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जितेन्द्र सिंह सचान, एस के सचान, बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अजय पटेल, बौद्ध अरविंद सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता मुसाफिर सिंह, आशुतोष सिंह, अवधेश सिंह, बृजभूषण सिंह, विवेक सिंह, फूल चन्द्र आर्या, किरन द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीर्घायु के लिए हवन:

जनता दल यूनाइटेड जिला लखनऊ के जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी मन्दिर में हवन पूजन कर नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, वरिष्ठ समाजसेवी आशीष घोष,  पूर्व पार्षद विद्यावति तृतीय कमलेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी , सिंहासन सिंह,  विशाल श्रीवास्तव , नीमेश शरना , रंजीत कश्यप,  प्रशांत सिंह, प्रशांत कुमार, विनय कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, ललित वर्मा,  नितिन सिंह, राजीव शर्मा, नवनीत सिंह, सचिन सिंह,  पार्षद प्रतिनिधि शालू सरदार, अंकुश शर्मा,  पीयूष आदि और भारी संख्या में उपस्थित थे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी मनाने की तैयारी शुरू

पढ़ते रहिए: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

योगी सरकार का दावा- आरक्षण नियमों का हुआ पालन 

Baliram Singh

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले आपत्तिकत्र्ता को देनी होगी अपनी जानकारी

Baliram Singh

जान बचाने वाले मछुआरे बने प्रेरणा, संत गाडगे जयंती पर हुए सम्मानित

Baliram Singh