ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, लघुशंका कर रहे 15 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

6 की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
मथुरा जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कानपुर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। बस चालक ने निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में वाहन रोकने की बजाय सड़क किनारे ही बस खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंदता चला गया।

हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), असलम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) सहित छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक स्टार्टअप हब- शर्मा

Baliram Singh

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता वासु तिवारी को किया सम्मानित

Baliram Singh

यूपी के 1.06 करोड़ जरूरतमंदों की पेंशन में होगी वृद्धि

Baliram Singh