ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए राजकुमार पाल

युवा तुर्क, लखनऊ

कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अपना दल एस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल सहित कई नेताओं ने रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में बसपा और कांग्रेस, अपना दल (एस) और भाजपा छोड़कर बड़ी संख्या में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपा
बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

सपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू बसपा सहित दीना नाथ कुशवाहा पूर्व विधायक देवरिया, अपना दल एस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रतापगढ़ सदर से पूर्व विधायक राजकुमार पाल, डॉ. दानिश खान एआईएमआईएम कन्नौज पूर्व प्रत्याशी, पूर्व सदस्य विधान परिषद हुस्ना सिद्दीकी, पूनम पाल एवं पहली ड्रोन पायलट इटावा की रंजना पाल भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुई।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ शिव शंकर भुर्जी, शंभू प्रजापति, मो. अयाज आब्दी, चमन लाल पूर्व वामसेफ प्रभारी, राधेलाल रावत, राम जियावन, मौलाना जमीर कासमी, अफजल सिद्दीकी, शाहिद शेख, महोबा के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य आनंद द्विवेदी, तौकीर आदि तमाम नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं एवं साथियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी का रिश्ता बहुत गहरा है। नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। 2027 में पीडीए की जीत और बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि यह पीडीए का प्रेम प्रसार समारोह है। होली मिलन से पहले यह पीडीए होली मिलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज 15 हजार 7 सौ 18 लोग विभिन्न दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे सभी नेता और कार्यकर्ता अनुशासन के साथ एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे। समाजवादी पार्टी मजबूत होगी तो हम सब मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। हमें सत्ता परिवर्तन करना है तभी सबको इंसाफ मिलेगा।

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

 

Related posts

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता वासु तिवारी को किया सम्मानित

Baliram Singh

आजमगढ़ की बेटी को लंदन की प्रतिष्ठित संस्था ने किया सम्मानित

Baliram Singh

कृषि ड्रोन व कृषि यंत्रों की खरीद पर विशेष छूट, 5 दिन शेष

Baliram Singh