युवा तुर्क, वाराणसी
यात्रियों की सुविधा एवं रेल संचालन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी–लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया है। यह संशोधित समय दिनांक 07 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।
संशोधित समय के अनुसार गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी–लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा निम्नलिखित स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार आगमन/प्रस्थान करेगी:
शिवपुर : 05:55 / 05:56 बजे
पिंडरा रोड : 06:10 / 06:11 बजे
जलालगंज : 06:25 / 06:26 बजे
जौनपुर सिटी : 06:49 / 06:51 बजे
श्रीकृष्ण नगर : 07:11 / 07:12 बजे
लम्भुआ : 07:38 / 07:39 बजे
सुलतानपुर : 07:58 / 08:00 बजे
मुसाफिरखाना : 08:25 / 08:26 बजे
निहालगढ़ : 08:39 / 08:41 बजे
इसके उपरांत यह गाड़ी लखनऊ स्टेशन पर 10:10 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक स्टार्टअप हब- शर्मा
पढ़ते रहिए: आगरा कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट


