गंगा-सरयू के मुहाने पर स्थित पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की माटी में पैदा हुए “युवा तुर्क” के नाम से लोकप्रिय प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने बदलती राजनीति में भी अपने राजनैतिक विचारों, विश्वासों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा था कि आज जब सिद्धांतनिष्ठ राजनीति का ह्वास हो रहा है, तो मुझे विश्वास है कि युवा पीढ़ी के राजनेता और सांसद चंद्रशेखर जी के जीवन से प्रेरणा लेंगे।
ऐसी स्थिति में चंद्रशेखर जी के विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में राष्ट्रीय पत्रिका “युवा तुर्क” निरंतर प्रयास करेगी। इस पत्रिका के जरिए आम जनता, किसान, युवा वर्ग व महिलाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को अनवरत उठाया जाएगा।
बदलते भारत के साथ हमारे मुद्दे और जरूरतें भी बदल रही हैं। इस पत्रिका के जरिए इन तमाम मुद्दों को मजबूती से उठाने एवं इनके निराकरण के लिए विशेषज्ञों के विचारों को भी प्रमुखता से जगह दी जाएगी।
