17 अप्रैल को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाएगा आयोजन- सूर्य प्रताप शाही
युवा तुर्क, लखनऊ
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लखनऊ में ‘कृषि पर क्षेत्रीय सम्मेलन’ (जोनल कॉन्फ्रेंस ऑन एग्रीकल्चर) का आयोजन किया जा रहा है। उत्तरी क्षेत्र के लिए प्रस्तावित यह महत्वपूर्ण सम्मेलन आगामी 17 अप्रैल, 2026 को आयोजित होगा।
इस ‘कृषि पर क्षेत्रीय सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख राज्यों के कृषि मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
कृषि मंत्री शाही ने कहा कि वर्तमान में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है।
इन पहलों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से कृषि उत्पादकता को बढ़ाना, किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करना और कृषि क्षेत्र का सतत विकास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति में राज्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक है।
कृषि मंत्री Surya Pratap Shahi ने बताया कि यह सम्मेलन कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और राज्यों के बीच सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करेगा। इस सम्मेलन का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही साझा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों की उपस्थिति एवं उनके बहुमूल्य सुझाव सम्मेलन की चर्चाओं को अत्यंत समृद्ध बनाएंगे।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान- केशव प्रसाद मौर्य
पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे गोरखधाम मंदिर, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक

