ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

आलू किसानों की मदद करे सरकार: विजय लाल श्रीवास्तव

आलू

युवा तुर्क, लखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा है कि जब तक किसान और कमेरा समाज जाति में बंटा रहेगा तब तक उसका आर्थिक सामाजिक विकास नहीं होगा.

RLD
विजय लाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव, रालोद

विजय श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवाद देश के महान समाजवादी नेता लोकनायक जेपी और डॉ लोहिया और किसानों के महान जननेता भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों से ही लाया जा सकता है. आज भारत विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

श्रीवास्तव ने कहा कि देश में अधिनायकवादी ताकतें हमेशा समाजवाद का विरोध करती हैं। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी खेती- किसानी का प्रदेश है। यूपी तब तक खुशहाल नहीं होगा, जब तक यूपी का किसान नहीं खुशहाल होगा।

विजय श्रीवास्तव ने यूपी सरकार से आलू किसानों को हर प्रकार से मदद करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आज आलू किसान अपने आलू की पैदावार का सही दाम नहीं पा रहा है और परेशान है।

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

ओंकार सिंह बने “भारत-तिब्बत मैत्री संघ” की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य

Baliram Singh

सोनार आयोग के गठन को लेकर भाजपा नेता मुखर

Baliram Singh

कृषि के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी आगे बढ़ें किसान

Baliram Singh