ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशदेशविदेश

फिलहाल टल गया अमोनिया संकट, आलू किसानों को मिली राहत

आलू किसान

उद्यान मंत्री ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

युवा तुर्क, लखनऊ

प्रदेश में लाखों आलू उत्पादक किसानों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों के ऊपर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। प्रदेश के शीतगृह संचालकों के समक्ष उत्पन्न अमोनिया गैस आपूर्ति के संकट को केंद्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से हल कर लिया गया है। यह जानकारी प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आलू किसान
पीएम मोदी के सम्मान में उद्यान मंत्री को भेंट की मां दुर्गा की प्रतिमा

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को आलू किसानों व शीतगृह संचालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा लिये गये संवेदनशील निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु अपने मंत्री आवास पर प्रेसवार्ता की तथा राज्य सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष उ.प्र. में आलू की फसल विगत वर्षों की तुलना में काफी अच्छी हुई है। राज्य सरकार ने फसल तैयार होने से पूर्व आलू के विपणन और भण्डारण की तैयारी पूर्ण कर ली थी।

कतिपय कारणों से शीतगृहों में उर्वरक कम्पनियों द्वारा अमोनिया गैस की आपूर्ति रोक दी गयी थी, जिससे प्रदेश के 2357 शीतगृहों में भंडारित लगभग 150 लाख मीट्रिक टन आलू के खराब होने का गंभीर खतरा मंडरा रहा था।

इस संकट के समय पर समाधान न होने से करोड़ों किसानों और हजारों संचालकों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती। चूंकि आलू शीघ्र खराब होने वाली उपज है, यदि 02-04 दिन भी कूलिंग प्रभावित हो जाए तो आलू सड़ने लगता है। ऐसी परिस्थिति में इस संकट के हल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस दिशा में तत्काल पहल की गई और भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से संपर्क स्थापित किया गया। केंद्रीय मंत्रियों के त्वरित निर्देशों के बाद महज दिन के भीतर गैस की निर्बाध आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे अब भंडारित आलू पूरी तरह सुरक्षित है।

इस अवसर पर प्रेसवार्ता में अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा, उद्यान निदेशक वीपी राम, संयुक्त निदेशक राजीव सिंह सहित शीतगृह संचालक संघ एवं आलू उत्पादक किसान संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और संघ एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने अपने विचार भी व्यक्त किये।

पीएम मोदी के सम्मान में उद्यान मंत्री को भेंट की मां दुर्गा की प्रतिमा

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के शीतगृह संचालक संघ ने अमोनिया गैस संकट के त्वरित समाधान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष्य में शीतगृह संचालक संघ के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। संचालकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए यह भेंट उद्यान मंत्री को सौंपी और केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की।

इस अवसर पर शीतगृह संचालक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रभावी हस्तक्षेप ने प्रदेश के करोड़ों किसानों की आजीविका को एक बड़े संकट से उबार लिया है, जो श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि विगत दिनों अमोनिया गैस की आपूर्ति बाधित होने से शीतगृहों की कूलिंग पर संकट मंडरा रहा था। आलू जैसी शीघ्र खराब होने वाली फसल के लिए निर्बाध गैस आपूर्ति अनिवार्य है, अन्यथा नुकसान सुनिश्चित था।

केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर उर्वरक कंपनियों को निर्देश जारी कर आपूर्ति सुचारू करा दी।

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमोनिया गैस की निर्बाध आपूर्ति बहाल होना प्रधानमंत्री की किसानों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। शीतगृह संचालक संघ की उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने इस निर्णय से सरकार के प्रति किसानों का विश्वास सुदृढ़ होने की बात कही।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी के इस शहर में स्थापित हो रही है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे विंध्याचल मंदिर, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh

हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान: केशव प्रसाद मौर्य

Baliram Singh

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता वासु तिवारी को किया सम्मानित

Baliram Singh